Press "Enter" to skip to content

चरवाहे पर बंदूक अड़ाकर 100 बकरियां लूट ले गए बदमाश | Pohari News


पुलिस की 15 टीमें जंगल में  उतरी,  लूट की जगह चोरी का किया मामला दर्ज 
शिवपुरी। पोहरी के सुखमणि के जंगल में कल बकरियां चराने गए एक चरवाहे पर चार बदमाशों ने बंदूक तान दी और उसकी 100 बकरियां लूटकर ले गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पुलिस सक्रिय हो गई। आनन फानन में पुलिस ने जंगल में 15 टीमों को उतार दिया जो बदमाशों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने इस मामले में चोरी का मामला दर्ज किया है जबकि फरियादी इसे लूट बता रहा है। पोहरी टीआई दीनबंधु सिंह तोमर के अनुसार चार चोर चरवाहे के पास आए थे जिनमें दो चोरों ने चरवाहे को बातों में लगा लिया और दो चोर उसकी 60 बकरियां चोरी कर ले गए। जिसमें से पांच बकरियां जंगल से पुलिस ने बरामद कर ली हैं। 
जानकारी के अनुसार मालबर्बे गांव का निवासी बैदेहीचरण पुत्र फूलचंद्र पाल के अनुसार वह कल मंगलवार की दोपहर 12 बजे सुखमणि के जंगल में 100 बकरियां लेकर चराने गया था। जहां चार बदमाश उसके पास आए जिनमें से एक बदमाश ने उसके सिर पर बंदूक रख दी। जिससे वह डर गया। उसके तीन साथी जंगल में चर रही बकरियों को हांककर ले गए। बदमाशों पर हथियार होने के चलते वह कुछ भी नहीं बोला और बदमाश वहां से आसानी से निकल गए। बाद में उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जहां पुलिस ने लूट के स्थान पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पोहरी टीआई दीनबंधु सिंह तोमर का कहना है कि चार चोर उसके पास आए थे। जिन्होंने चरवाहे से पानी मांगा था और चरवाहा पानी के स्थान पर उन्हें ले गया जिनमें से दो चार उसके साथ पानी पीने चले गए और वहां खड़ दो  चार चरवाहे की  60 बकरियां अपने साथ ले गए। फरियादी अगर इस घटना को लूट बता रहा है तो उसकी जांच की जा रही है और बदमाशों को पकडऩे के लिए 15 टीमो के साथ साथ ग्रामीण भी जंगल में तलाशी में जुट गए हैं। जब बदमाश पकड़ में आ जाएंगे तब यह स्पष्ट होगा कि बदमाशों ने चरवाहे के साथ लूट की  है या फिर चोरी।   
इनका कहना है
चार लोग जंगल में चरवाहे के पास आए थे जिनमें से दो लोगों ने पानी पीने का बहाना बनाकर चरवाहे को बातों में लगाया और दो लोग चरवाहे की 60 बकरियां अपने साथ ले गए जिनमें से 5 बकरियां पुलिस ने बरामद कर ली हैं।  अगर फरियादी लूट की बात कह रहा है तो उसकी जांच  की जाएगी। फिलहाल मामले में चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया  गया है।
राकेश व्यास, एसडीओपी पोहरी  
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!