Press "Enter" to skip to content

प्रभारी तहसीलदार के व्यवहार से कुपित होकर पटवारी संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | Shivpuri News

शिवपुरी। करैरा के प्रभारी तहसीलदार सतेंद्र सिंह गुर्जर के व्यवहार और पटवारियों के साथ की जा रही कथित अभद्रता को लेकर मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने करैरा एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें संघ ने उल्लेख किया है कि तहसीलदार के अवकाश पर जाने के बाद तहसीलदार के पद का प्रभार नायब तहसीलदार सतेंद्र सिंह गुर्जर के पास है। जिन्होंने न्यायालयीन प्रकरणों में पारित आदेशों को लेकर वह उन ग्रामों के पटवारियों को फोन कर अपने समक्ष बुला रहे हैं और उनके साथ अभद्रता कर उन्हें प्रताडि़त किया जा रहा है। तहसीलदार उन्हें एफआईआर कराने एवं जेल भेजने की धमकी भी दे रहे हैं। ज्ञापन मध्यप्रदेश पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष गोपाल प्रधान और तहसील अध्यक्ष मोहनलाल मेवाफरोस के नेतृत्व में सौंपा गया। ज्ञापन में तहसीलदार का प्रभार सतेंद्र  सिंह  गुर्जर से हटाने की मांग की  गई है। 
तहसीलदार ने पटवारियों को नोटिस भी जारी किए हैं जिनमें  उनसे  वर्ष 2018-19 एवं 2019-20 का अभिलेख मंगाया जा  रहा है जबकि पटवारियों को उक्त अभिलेख आज दिनांक तक प्राप्त ही नहीं हुए हैं जिससे वह अभिलेख प्रस्तुत नहीें कर पा रहे हैं और उन्हें तहसीलदार द्वारा  एफआईआर कराने की बात कही जा रही है। यहां तक कि तहसीलदार ने ऑनलाइन अभिलेख में सुधार उपरांत अनुमोदन भी नहीं किया है जिस कारण हजारों की संख्या में डाटा वापस पटवारी लॉगिन में आ गया है। तहसीलदार में कंप्यूटर ऑपरेटर होने के बावजूद भी अनुमोदन कार्य के लिए हल्के पर  पदस्थ पटवारियों को लगाया  है जिससे हल्के का  कार्य भी प्रभावित हो  रहा  है जिससे न्यायालयीन आदेशों का अमल नहीं हो पा रहा है वहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के कार्य में परेशानी हो रही है। ऐसी स्थिति में पटवारी कृषकों के क्रोध का भाजन भी बन रहे हैं जिन्हें कृषकों द्वारा अपमानित किया जाता है और किसानों द्वारा उनके खिलाफ शिकायती आवेदन भी सौंपे जा रहे हैं। इस पूरे मामले में नायब तहसीलदार सतेन्द्र सिंह गुर्जर से संपर्क करने का प्रयास किया जिनसे संपर्क नहीं हो सका वहीं एसडीएम अरविन्द वाजपेयी का कहना है कि वह अभी फील्ड में हैं और इस मामले में वह शाम को बात करेंगे। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!