Press "Enter" to skip to content

जले पर नमक न छिड़किए मंत्री जयवर्धन सिंह – धैर्यवर्धन शर्मा | Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी की विधायक माननीय श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया जी के प्रश्न के जवाब में राज्य सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री माननीय जयवर्धनसिंह जी द्वारा दिए उत्तर में कहा है कि शिवपुरी में पानी को लेकर कोई आक्रोश नहीं है।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य धैर्यवर्धन ने मंत्री के बयान पर अफसोस जताया है। ऐसा गैर जिम्मेदाराना बयान देकर उन्होंने शिवपुरी वासियों के जले पर नमक छिड़क दिया हैं।
उत्तरस्वरूप यह चित्र प्रस्तुत है ।
आज हुई बारिश के पानी को ड्रम में भरकर घर की टंकी में टिल्लू ( मोटर )से खींचा जा रहा है ।
रतजगा करती महिलायें, साइकिलों पर तेल की खाली कट्टियां पानी से ढोते हुए लोग , टैंकर का दिन भर इंतजार करते छोटे बच्चे यही शिवपुरी की सच्चाई है ।
नगरपालिका के निकम्मेपन की सजा शिवपुरी भुगत रहा है पर सरकार आप जले पर नमक तो न छिड़किए 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!