Press "Enter" to skip to content

सांसद के प्रयासों से दिल्ली पुलिस ने ढूंढ निकाला मुंगावली के अशोक रजक को | Shivpuri News

शिवपुरी। अपनी पत्नी का दिल्ली इलाज कराने गए मुंगावली के व्यक्ति के अचानक गुम होने पर सांसद केपी यादव के अथक प्रयासों से गुरुवार को दिल्ली पुलिस द्वारा उन्हें ढूंढ निकाला गया। मुंगवाली के व्यक्ति के दिल्ली निजामुद्दीन स्टेशन से गुम होने की खबर पाते ही सांसद केपी यादव स्वयं दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे और रेल पुलिस तथा दिल्ली पुलिस स्टेशन पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से सम्पर्क स्थापित कर मुंगावली के अशोक रजक को गुरुवार की सुबह ढूंढ निकाला गया। गुम हुए अशोक रजक फिलहाल एम्स में उपचार हेतु भर्ती हैं, जिन्हें कोल्डड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया गया था। 
वाकिया कुछ इस तरह से है कि मुंगावली निवासी अशोक रजक (50) अपनी पत्नी रतिबाई का कान का इलाज कराने भोपाल एक्सप्रेस से मंगलवार की सुबह 8 बजे दिल्ली पहुंचे थे। जहां से वह अपनी पत्नी और बच्चे को लेकर सुबह 10 बजे एम्स पहुंचे। पर अस्पताल में अधिक भीड़ को देखते हुए अपनी पत्नी रतिबाई और पुत्र शुभम को एम्स में छोडकऱ वह शाम का वापिसी के टिकट लेने पुन: हजरत निजामुद्दीन स्टेशन आ गए थे। 
बताया गया कि जब वह शाम तक एम्स नहीं लौटे तो उनकी पत्नी और बच्चे को चिंता हो गई और अनजान स्थान पर वह परेशान हो उठे। इस आशय की खबर से अशोक रजक के पुत्र शुभम द्वारा मुंगावली के भाजपा मण्डल अध्यक्ष नरेश ग्वाल को अवगत कराया गया, तो नरेश ग्वाल ने तत्काल दिल्ली में सांसद केपी यादव को फोन पर पूरी दास्तां बताई तो सांसद केपी यादव ने अपने सभी काम छोड़ते हुए तत्काल निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचे इस बीच जानकारी लगने पर मुंगावली के दिल्ली में एडवोकेट अब्दुल करीम अंसारी भी स्टेशन आ गए। सांसद केपी यादव ने रेल पुलिस और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराते हुए सीसी टीवी कैमरों की फुटेज निकल वाई गईं। पता चला कि अशोक रजक दोपहर 12 बजे एक आटो में बैठकर स्टेशन से रवाना हुए थे। उक्त मामले में सांसद केपी यादव पुलिस के सम्पर्क में बने रहे और जानकारी लेते रहे और पुलिस अशोक को ढूंढने में लगी रही। गुरुवार की सुबह पुरानी दिल्ली स्टेशन के पास से दिल्ली पुलिस ने एक स्थान पर बेहोशी की हालत में अशोक रजक को ढूंढ निकाला। सांसद केपी यादव ने पुलिस की मदद से अशोक रजक को पुलिस की मदद से तत्काल एम्स में उपचार के लिए भिजवाया, जहां अभी उनका उपचार जारी है। वहीं अशोक रजक के पुत्र शुभम ने बताया कि उनके पिता के पास दो मोबाइल थे और जेब में करीब 15-20 हजार रुपये थे वह गायब मिले तथा उनके पिता का पेंट भी उतारकर अज्ञात आरोपी ले गए हैं। जानकारी अनुसार दिल्ली पुलिस आरोपितों की खोज में जुटी हुई है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!