Press "Enter" to skip to content

अनजान महिला ने पति बताकर अस्पताल में कराया भर्ती, हुई मौत ! Gwalior News

Gwalior Crime : अनजान महिला ने पति बताकर अस्पताल में कराया भर्ती, हुई मौत
ग्वालियर। आधी रात को कांच मिल से 48 साल के रवि कुशवाह को बेहोशी की हालत में एक महिला अस्पताल लेकर पहुंची। रवि को पति बताते हुए डॉक्टर से बोली- हार्टअटैक पड़ा है। महिला ने रात में ही रवि के बेटों व पत्नी को सूचना दी कि रवि की हालत खराब है, वह जेएएच में भर्ती हैं। परिजन अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक रवि की मौत हो चुकी थी। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिलते ही हजीरा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और पूछताछ के लिए महिला को थाने में बिठा लिया है।
बावन पायगा निवासी रवि पुत्र गोपाल कुशवाह एटजेल कंपनी में जॉब करता है। अमूमन ऑर्डर लाने व वसूली के लिए टूर पर रहता है। रवि के दो बेटे हैं। बुधवार को भी टूर पर जाने के लिए घर से निकला था। पत्नी व बच्चे बेफिक्र थे कि वह टूर पर गए हैं।

आधी रात को महिला को फोन आया अस्पताल में भर्ती हैं
आधी रात को अपरिचित महिला ने रवि के परिजनों को कॉल किया कि रवि की हालत खराब है, वह अस्पताल में भर्ती है। रात में पत्नी व दोनों बेटे अस्पताल पहुंचे, जहां रवि की मौत हो चुकी थी। अपरिचित महिला को साथ देखकर घरवालों का माथा ठनक गया। इस महिला ने अस्पताल में भी रवि को पति बताया था। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पिछले पांच साल से रवि का कांच मिल में आना-जाना था। महिला ने पड़ोसियों से रवि का परिचय पति के रूप में करा रखा था। रात को स्टेशन से खाना पैक कराकर रवि महिला के घर पहुंचा था। खाना-खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ी।

आशंका जताई जा रही है कि रवि की मौत जहर से हुई है। पुलिस का कहना है कि मृतक की मौत का कारण पीएम रिपोर्ट से ही पता चल सकेगा। हजीरा थाना पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!