Press "Enter" to skip to content

उद्योगपति गंगवाल की कार ट्रक से भिड़ी, पत्नी की मौत ! Gwalior News

Industrialist Gangwale car dies in truck, wife dies

  • ग्वालियर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष हैं प्रशांत

ग्वालियर | उद्योगपति और ग्वालियर चैंबर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त अध्यक्ष प्रशांत गंगवाल की कार बुधवार देर रात ब्यावरा-बीनागंज के बीच टोल प्लाजा पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पत्नी रेणु की मौके पर ही मौत हो गई। प्रशांत को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बीते 12 दिन से पुष्यगिरी तीर्थ (देवास) में थे और ग्वालियर लौट रहे थे।  प्रशांत फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या के साले हैं। इस घटना ग्वालियर के व्यापार जगत में शोक की लहर है। 

जानकारी के मुताबिक प्रशांत जैन संत मुनिश्री प्रसन्नसागर जी के जन्मोत्सव पर पुष्यगिरी तीर्थ गए थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वह बुधवार रात 8 बजे देवास से ग्वालियर के लिए निकले। इस दौरान ग्वालियर के पांच अन्य परिवार भी दो अन्य गाड़ियों में थे। प्रशांत के साथ उनका ड्राइवर भी था, लेकिन उन्होंने उसे अन्य गाड़ी में भेज दिया और कार खुद चलाते हुए ग्वालियर के लिए निकले थे। 
नहीं खुला एयरबैग : चांचौड़ा थाना प्रभारी राम शर्मा ने बताया कि गाड़ी रफ्तार में थी, लेकिन दोनों ने सीट बेल्ट नहीं लगाया था। जैसे ही गाड़ी टकराई तो एयरबैग भी नहीं खुले।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!