
शिवपुरी- केंद्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजकरण चौहान द्वारा शिवपुरी निवासी इंदु जैन को मध्यप्रदेश के अध्यक्ष का स्वतंत्र प्रभार सौंपा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजकरण चौहान के अनुसार इस दायित्व के अनुसार इंदु जैन को केन्द्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के द्वारा अच्छे कार्य को करते हुए संगठन में उनको देशहित, समाजसेवा, शासन-प्रशासन का सहयोग करने का दायित्व दिया गया है ताकि वह इस कार्य को वह पूर्ण ईमानदारी के साथ कर मानव अधिकार सुरक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करें। इंदु जैन के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर उन्होंने संगठन के प्रति अपने कर्तव्य निर्वहन की शपथ ली और विश्वास दिलाया कि वह संगठन के दिए गए दायित्व का पूर्ण ईमानदारी के साथ निर्वहन कर संगठन को गति प्रदान करेंगी। इंदु जैन को इस पद के लिए उनके शुभचिंतकों, समाजजनों व ईष्टमित्रों एवं नगरवासियों ने बधाईयां दी है।






Be First to Comment