Press "Enter" to skip to content

पूरा माह गुजरा लेकिन नहीं मिल सका जिले में शिक्षकों को नहीं मिला वेतन : जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र रघुवंशी | Shivpuri News

वेतन ना मिलने से अध्यापक संगठन में रोष व्याप्त, धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी
शिवपुरी-शासन द्वारा बजट उपलब्ध करवाने के बाद भी जुलाई माह का वेतन पूरा माह गुजर जाने के बाद भी नहीं मिल सका जिले भर में उहा पोह की स्थिति बनी हुई है वेतन मिलने पर किसी की बेटी दोषी ठहराया जा सकता। यह जानकारी शासकीय अध्यापक संगठन के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र रघुवंशी दी आगे की जानकारी में उन्होंने बताया कि पहले संकुल प्राचार्य द्वारा  बिल बिलम्ब से बनाए गए फिर कुछ दिन तक सब ट्रेजरियों मैं बिल पड़े रहे। इसी बीच में जिले के ट्रेजरी ऑफि सर नोटिया का स्थानांतरण हो गया तथा उनकी जगह ट्रेजरी ऑफिसर के रूप में छवि जैन ने पदभार संभाला ट्रेजरी ऑफिसर का आर बी आई द्वारा किट और पासवर्ड देरी से आया पासवर्ड मिलने के उपरांत बैंक मैनेजरों ने भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। ट्रेजरी ऑफिसर के पासवर्ड से बैंक मैपिंग समय पर नहीं की गई। ट्रेजरी कर्मियों की काफी मशक्कत के बाद कुछ ही संकुल का वेतन खातों  में जमा कराया जा सका। आज भी नरवर, खनियाधाना, लुकवासा, पिछोर सहित जिले के अनेक संकुल केंद्रों का वेतन पूरा माह गुजर जाने के बाद भी नहीं मिल सका। ट्रेजरी कर्मियों के द्वारा भरसक प्रयास किया जा रहा है परंतु टेक्निकल फॉल्ट होने के कारण फाइल फेल्ड शो हो रही है। वही नरवर विकासखंड में महंगाई भत्ते की ऐरियर राशि प्राप्त हुई परंतु वेतन प्राप्त नहीं हुआ सोमवार को भी कम ही संभावना है वेतन आने की यदि आज दिवस के अंदर वेतन नहीं मिलता है तो सास की अध्यापक संगठन धरना प्रदर्शन ज्ञापन के लिए बिबस होगा। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!