
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक श्री विवेक अग्रवाल ने सभी थाना प्रभरियों को अबैध अथियार रखने बालो पर शख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिये है जिसके तारतम्य मे थाना पिछोर द्वारा घटना घटित करने की नियत से घूम रहे एक आरोपी को 315 बोर के देशी कट्टा व जिंदा राउण्ड के साथ दबोचकर उसके विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
थाना प्रभारी पिछोर निरी. अजय भार्गव को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कमलापुर नाले की पुलिया के पास एक व्यक्ति सफेद सर्ट व नीले रंग की जीन्स पहने अपनी कमर मे देशी कट्टा लगाकर कोई घटना घटित करने की नियत से घूम रहा है सूचना पर से थाना प्रभारी पिछोर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो को सूचना से अवगत कराया। अवगत कराने पर से अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एस डी ओ पी पिछोर श्री रत्नेस तोमर के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी पिछोर व्दारा पुलिस टीम को मुखबिर व्दारा बताये स्थान कमलापुर नाले की पुलिया पर रवाना किया गया। पुलिस टीम कमलापुर नाले की पुलिया पर पहुंची तो मुखबिर व्दारा बताये हुलिया का एक व्यक्ति दिखा, पुलिस को अपनी तरफ आता देख उक्त व्यक्ति भागने लगा जिसे हमराह फोर्स की सहायता से पकडा व उसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा एक जिंदा राउण्ड जप्त किया। पुलिस व्दारा उक्त व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम सुरेन्द्र पुत्र कैलास लोधी निवासी सिरसोना थाना करैरा का होना बताया जिसे गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25,27 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।






Be First to Comment