Press "Enter" to skip to content

कैलिफोर्निया में Garlic Festival के दौरान शख्स ने की फायरिंग, कईं के मारे जाने की सूचना ! International News

कैलिफोर्निया में Garlic Festival के दौरान शख्स ने की फायरिंग, कईं के मारे जाने की सूचना
कैलिफोर्निया। अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर में एक फूड फेस्टिवल के दौरान फायरिंग हुई है जिसमें कईं लोगों के मारे जाने की सूचना है। जानकारी के अनुसार यह फायरिंग कैलिफोर्निया के गलिरॉय में हुई है जहां सबसे बड़ा सालाना गार्लिक फूड फेस्टिवल चल रहा था।
इस दौरान फूड फेस्टिवल में आए एक शख्स ने फायरिंग शुरू कर दी और कईं लोगों को शिकार बना लिया। इसे लेकर स्थानीय पुलिस विभाग ने पुष्टि करते हुए बयान जारी किया है कि फायरिंग के शिकार लोगों के परिवारों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।
फायरिंग की सूचना पर पुलिस ने इलाके के घेर लिया और खबर लिखे जाने तक यहां हमलावर को काबू करने की कोशिश जारी थी। अब तक मिली जानकारी के अनुसार फायरिंग में 3 शख्स के मारे जाने की सूचना है वहीं 11 लोग घायल हुए हैं। जिस जगह यह फूड फेस्टिवल चल रहा था वो सेन जोस से 30 मील दूर है।
शूटक के दौरान के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुए हैं जिनमें गोलियों की आवाज के बाद डरे हुए भागते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इनमें से कुछ को यह भी पता नहीं था कि आखिर हुआ क्या है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!