
महिला ने एसपी से शिकायत में कहा कि मेरे पिता ने मुझे बेचने का प्रयास किया
शिवपुरी। खबर जिले के कोलारस अनुविभाग से आ रही हैं। जहाँ एक महिला ने एसपी शिवपुरी से शिकायत में बताया कि महिला के पिता ने उसे चार साल पहले तीन लाख रुपये में बेच दिया था। एवं अब फिर उसे वो बेचने का प्रयास कर रहे हैं इसमे महिला ने अपने पिता एवं मामा पर आरोप लगाएं हैं।
जानकारी के अनुसार साक्षी जैन (परिबर्तित नाम) पुत्री राकेश जैन (परिबरतुत नाम ) निवासी कोलारस ने शिकायत में बताया कि अभी वो शिवपुरी में किराए के मकान में रहकर अपना जीवनयापन कर रही हैं। महिला के माता पिता ने उसे चार साल पहले जितेंद्र जैन निवासी करैरा को तीन लाख रुपये में बेच दिया था। जिस कारण महिला को तीन साल तक रोना पड़ा। जिस कारण महिला का करैरा निवासी जितेंद्र से तलाक का केस भी चल रहा हैं। एवं महिला तंग आकर शिवपुरी किराये के मकान में रहकर जीवनयापन कर रही हैं। महिला ने शिकायत में बताया कि शिवपुरी में रहते समय मेरे मामा मुझे शिवपुरी से उठाकर कोलारस ले गए थे। एवं उसी दौरान मेरे माता पिता मुझे दोबारा से बेचना चाहते हैं। मैं कोलारस से जैसे तैसे भागकर आई हूँ। और अकेली रह रही हूँ। और मेरे पिता मुझे लगातार फ़ोन लगाकर टॉर्चर कर रहे हैं। महिला ने बताया कि मैं बालिंग हूँ तथा मैं अपनी जिंदगी का फैसला खुद कर सकती हूँ।
महिला ने एसपी शिवपुरी को शिकायती आबेदन देकर उचित कार्यवाही करने एवं जान माल की रक्षा करने की मांग की हैं। ओर बताया हैं कि अगर भविष्य में महिला के साथ गलत होता हैं तो उसके जिम्मेदार उसके मामा ओर पिता होंगे।






Be First to Comment