Press "Enter" to skip to content

पाकिस्तान में बड़ा विमान हादसा, रावलपिंडी में सेना का प्लेन क्रैश, 15 की मौत ! International News

पाकिस्तान में बड़ा विमान हादसा, रावलपिंडी में सेना का प्लेन क्रैश, 15 की मौत
रावलपिंडी। पाकिस्तान में मंगलवार को एक भीषण विमान हादसा हो गया है। रावलपिंडी में सेना का एक विमान क्रैश हो जाने से अब तक 15 लोगों के मारे जाने की सूचना है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार सेना का यह विमान रावलपिंडी के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ है।
रिपोर्ट्स के अनुसार राहत और बचाव कार्य के प्रवक्ता फारूक बट के अनुसार एक छोटा सैन्य विमान रावलपिंडी के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ है। हादसे के बाद अब तक हमने 15 शव निकाले हैं जिनमें 5 क्रू मेंबर्स और 10 नागरिक शामिल हैं।
यह विमान पाक सेना का था और गेरिसन शहर के ऊपरी इलाके में क्रैश हुआ है। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई वहीं सेना ने इलाके को घेर लिया और किसी के भी प्रवेश पर रोक लगा दी।

बता दें कि पाकिस्तान का विमानन हादसों को लेकर रिकॉर्ड खराब रहा है। इससे पहले 2016 में उत्तरी पाकिस्तान से इस्लामाबाद जा रहा एक विमान आग के गोले में बदल गया था और इस हादसे में 40 लोगों की मौत हुई थी। वहीं पाकिस्तान का सबसे बड़ा विमान हादसा 2010 में हुआ था जब कराची से उड़ा एक प्राइवेट एयरलाइंस का विमान एयरबस 321 इस्लामाबाद के पास पहाड़ों में क्रैश हुआ था जिसमें 152 लोगों की मौत हो गई थी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!