Press "Enter" to skip to content

पोहरी के महाविद्यालय में अतिथि विद्वानों के भरोसे 367 छात्र-छात्राओं का भविष्य ! Shivpuri News

Pohri News - mp news future of 367 students in the trust of guest scholars in poohi39s college
कुएं से लाना पड़ता है पीने का पानी 
कॉलेज परिसर में पीने के पानी के लिए कोई स्थायी पानी की व्यवस्था नहीं होने के चलते कॉलेज के स्टाफ व छात्र-छात्राओं के लिए कॉलेज के पीछे स्थित एक कुएं से पानी लाना पड़ता है, जबकि कॉलेज में शासकीय पेयजल स्त्रोत होना आवश्यक है। इतना ही नहीं इसके अलावा खेल गतिविधियां संचालित करने के लिए भी उपकरण कॉलेज में उपलब्ध नहीं हैं। 

ये पद नहीं है कॉलेज में स्वीकृत 
हैड क्लर्क 1 

लेखापाल 1 

निम्नश्रेणी लिपिक 2 

क्रीड़ा अधिकारी 1 

लेब टेक्नीशियन 1 

चौकीदार 1 

सफाई कर्मी 1 

भृत्य 1 

पांच अतिथि विद्वानों पर कॉलेज की कमान 
शासकीय लक्ष्मी सरस्वती गोपाल कृष्ण महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य सहित तीन सहायक अध्यापक हैं जिसमें डॉ. जीएस गिल प्रभारी प्राचार्य, प्रोफेसर लक्ष्मी गुप्ता, एपी गुप्ता है। इसके अलावा पांच अतिथि विद्वान है, जिसमें डॉ. दीपाली मिश्रा राजनीति शास्त्र, डॉ. धमेंद्र शर्मा हिंदी, डॉ. सचिन गौरी अर्थशास्त्र, डॉ. रानी बघेल संस्कृत, डॉ. स्मृता शर्मा गणित के अतिथि विद्वान है। इसके अलावा अन्य कई महत्वपूर्ण पदों की स्वीकृति तक नहीं मिली है। जिससे कॉलेज में पढ़ाई कार्य प्रभावित हो रहा है। 

कॉलेज में नहीं हैं जरूरी सुविधाएं 


इन सुविधाओं से वंचित महाविद्यालय 
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य के अनुसार महाविद्यालय में सफाई कर्मी से लेकर हैड क्लर्क तक के पद स्वीकृत नहीं है। उनका कहना है कि इस सबंध में पहले पदस्थ रहे प्राचार्यों द्वारा शासन स्तर पर पद स्वीकृति के लिए पत्र लिखकर मांग नहीं की गई है। मुझे अभी प्रभारी प्राचार्य का चार्ज मिला है, मैं जल्द ही स्थानीय विधायक सुरेश राठखेड़ा सहित उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी को पत्र लिखकर महाविद्यालय में सुविधाएं बढ़ाने की मांग करूंगा जिससे कॉलेज के छात्र-छात्राओं को सभी सुविधाएं मिल सकें। उनका कहना है कि महाविद्यालय की बाउंड्रीवॉल टूटी है वहीं पानी के लिए कोई स्थायी नलकूप सहित अन्य व्यवस्था नहीं हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!