Press "Enter" to skip to content

नीट के द्वारा शिवपुरी मेडीकल कॉलेज में अमन का हुआ चयन | Shivpuri News

शिवपुरी- शहर के युवा होनहार प्रतिभा अमन पुत्र स्व.संजीव शर्मा निवासी शिवपुरी द्वारा अपने लक्ष्य चिकित्सक बनने की डिग्री हासिल करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा था और मंशा थी कि अपने शहर में रहकर अपने ही मेडीकल कॉलेज में दाखिल मिले तो इससे बेहतर और क्या होगा, आखिकार संसाधनों के अभाव में रहकर भी अमन ने खूब मेहनत की और शिवपुरी मेडीकल कॉलेज में दाखिला लेने के लिए चिकित्सक बनने की संस्था नीट में प्रवेश पाकर परीक्षा दी। जिसका परिणाम आने पर सिलेक्शन पश्चात शिवपुरी मेडीकल कॉलेज में 515 अंक हासिल करते हुए स्थान पाया और अब से अमन शिवपुरी मेडीकल कॉलेज में पढ़कर अपनी चिकित्सकी पढ़ाई पूरी करेगा। अमन को यह सफलता अपने शुरूआत दो चरणों में प्राप्त हो सकी और तब कहीं जाकर वह शिवपुरी मेडीकल कॉलेज के लिए क्वालीफाई कर सका और अब वह शिवपुरी में रहकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अध्यापन कार्य करेगा ताकि भविष्य में बेहतर चिकित्सक बनकर अमन शिवपुरी ही नहीं बल्कि अंचल, प्रदेश और देश में नाम रोशन कर सके। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!