शिवपुरी- मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा के तत्वाधान में आगामी 4 अगस्त को हरियाली महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम व साधारण सभा की बैठक का आयोजन आगामी 4 अगस्त को प्रात: 11:00 बजे से स्थानीय मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला शिवपुरी में किया जा रहा है। मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा के जिलाध्यक्ष पी.डी.सिंघल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हरियालीतीज महोत्सव का भव्य आयोजन मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा के बैनर तले मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला की ऊपरी मंजिल पर किया जा रहा है। जिसमें सर्वप्रथम प्रात: 11:30 बजे वृक्षारोपण किया जाएगा तत्पश्चात दोप.12 बजे से साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक के कार्य बिन्दुओं में दीप प्रज्जवलन, माल्यार्पण, स्वागत, स्वागत उद्बोधन 2018-19 के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुतिकरण एवं अनुमोदन, नियमित मासिक बैठक प्रगति पर चर्चा व अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। दोप.1बजे चाय विराम एवं दोप.1:30 बजे से भजन प्रतियोगिता(सावन की फुहार) का आयोजन किया गया इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम में डांस प्रतियोगिता 5 से 15 वर्ष तक बच्चों के लिए व 15 वर्ष से अधिक उम्र की महिला वर्ग हेतु प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी जिसमें प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगें। इसके साथ ही कप्लस के लिए एक मिनिट प्रतियोगिता का आयोजन भी सायं 4 बजे से किया गया है। मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों से आग्रह किया गया है कि वह हरियालीतीज महोत्सव एवं साधारण सभा की बैठक में आवश्यक रूप से शामिल होकर आयोजन को सफल बनाऐं।
मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा का हरियली महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम कल | Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News





Be First to Comment