Press "Enter" to skip to content

धारा 370 हटाये जाने पर गीता पब्लिक स्कूल में फहराया तिरंगा फहराया | Shivpuri News

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने को लेकर एक ओर जहां विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने मिलकर अपनी खुशी का इजहार किया तो वही शहर के मध्य गीता पब्लिक स्कूल में स्कूली बच्चों के साथ मिलकर विद्यालय संचालक पवन शर्मा ने तिरंगा फहराते हुए अपनी खुशी का इजहार किया और बच्चों को भी धारा 370 के महत्व को बताया। धारा 370 के कारण देश के विभिन्न कोनों से पहुंचने वाले यात्रियों और स्थानीय रहवासियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था लेकिन अब यह धारा हटने से पूरे देश में एक ही संविधान और कानून लागू होगा जिससे कश्मीर के लोग भी लाभान्वित होंगें। इस दौरान बच्चों ने भी तालियां बजाकर धारा 370 हटाए जाने को लेकर अपने खुशनुमा माहौल का नजारा पेश किया। इस अवसर पर अन्य विद्यालयीन स्टाफ भी मौजूद रहा। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!