Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर क्रिप्टो करंसी : डील करने आया ऑस्ट्रेलिया का नेशनल हेड दिल्ली के होटल से पकड़ाया | Shivpuri News

शिवपुरी। क्रिप्टो करंसी : डील करने आया ऑस्ट्रेलिया का नेशनल हेड दिल्ली के होटल से पकड़ायाप्लस गोल्ड यूनियन कॉइन (पीजीयूसी) क्रिप्टो करंसी के जरिए ज्यादा रकम कमाने का लालच देने वाले ऑस्ट्रेलियन नेशनल हेड..
प्लस गोल्ड यूनियन कॉइन (पीजीयूसी) क्रिप्टो करंसी के जरिए ज्यादा रकम कमाने का लालच देने वाले ऑस्ट्रेलियन नेशनल हेड को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। टीम ने उसे दिल्ली एसटीएफ की मदद से एक होटल से गिरफ्तार किया है।
स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किया गया हरप्रीत सिंह साहनी है, जो शिवपुरी का रहने वाला है। यहां व्यापार में घाटा हुआ तो वह ऑस्ट्रेलिया में बस गया। ऑस्ट्रेलिया में सिक्यूरिटी एजेंसी का काम करते हुए उसने अप्रवासी भारतीयों में अच्छा दखल बनाया। इस बीच उसकी पहचान भारत में पीजीयूसी का गोरखधंधा करने वालों से हुई। देखते ही देखते वह ऑस्ट्रेलिया में पीजीयूसी का काम देखने लगा। वहां मंदिरों, संस्थाओं और घर-घर जाकर हरप्रीत ने पीजीयूसी से 100 लोगों को जोड़कर सौ करोड़ से ज्यादा की ठगी की।
शिवपुरी का रहने वाला है आरोपी हरप्रीत
हरप्रीत सिंह गिरफ्तारी से बचने के लिए अबुधाबी में बसने की थी तैयारी
एडीजी अशोक अवस्थी ने बताया कि हरप्रीत का नाम सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) निवासी राजीव शर्मा की शिकायत के बाद सामने आया। शिकायत पर टीम ने जब पीजीयूसी के सर्वर का विश्लेषण शुरू किया तो हरप्रीत द्वारा की गई गड़बड़ी के सबूत मिले। टीम ने तकनीकी पहलुओं के आधार पर उस पर नजर रखी। इसकी भनक हरप्रीत को लगी तो गिरफ्त से बचने के लिए वह मेलबर्न पहुंच गया। वह अमरावती और राजस्थान के व्यापारियों के जरिए बड़ी डील करने वाला था। इसके बाद उसका मकसद अबुधाबी में बसने का था। इसी बीच वह दिल्ली पहुंचा और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
दुनिया के 79 शहरों में गड़बड़ी
एसपी एसटीएफ विनय पॉल के मुताबिक इस गड़बड़ी का नेटवर्क 22 देशों के 79 शहरों में फैला है। इनमें भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, कोलंबिया, फ्रांस, जर्मनी, हांगकांग, इंडोनेशिया, इटली, मलेशिया, जापान, नाइजीरिया, फिलीस्तीन, रूस, सिंगापुर, स्विटजरलैंड, इंग्लैंड शामिल हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!