Press "Enter" to skip to content

विधायक प्रतिनिधि योगेश शर्मा के साथ माखनलाल राठौर एवं पार्षद सुरेन्द्र रजक ने चलाया सदयस्ता अभियान | Shivpuri News

भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान जारी
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर नेत्री,शिवपुरी विधायक और पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के निर्देशन में शिवपुरी में हुआ सदस्यता अभियान का श्रीगणेश। इसी क्रम में शिवपुरी विधायक प्रतिनिधि श्री योगेश शर्मा ने आज एबी रोड ,झाँसी तिराहा पर एक स्टॉल लगाकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता के लिए अभियान की शुरुआत धूमधाम से की।जिसमें प्रमुख रूप से उनके साथ पूर्व विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष रहे श्री माखनलाल राठौर भाजपा नेता विनीत गुर्जर (रामू) सुरेंद्र रजक पार्षद, गब्बर परिहार अभिषेक शर्मा बिटृटे, महेंद्र यादव ,देवेंद्र सिंह रघुवंशी के अलावा वहां पर बहुत संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे और इसी क्रम में भाजपा नेता अमित भार्गव द्वारा भी सदस्यता अभियान बड़े जोरों शोरों से जल मंदिर पर चलाया गया। विधायक प्रतिनिधि श्री योगेश शर्मा के अनुसार कल बुधवार(पुरानी शिवपुरी) नीलगर चौराहे पर  द्वारा सदस्यता अभियान निरंतर जारी रखा जायेगा तथा विधानसभा क्षेत्र में चारों ओर सदस्यता अभियान जोर-शोर से चलाया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!