
शिवपुरी। अभी अभी खबर जिले के फिजीकल थाना क्षेत्र की बन बिहार कॉलोनी से आ रही हैं। जहाँ जगदीश बाल्मीकि अपनी ही पत्नी को देशी छुरी से मौत के घाट उतारने की कोशिश कर रहा था। कुछ ही समय में डायल 100 ने मौके पर पहुँचकर सीमा बाल्मीकि की जान बचाई।
जानकारी के अनुसार सीमा बाल्मीकि पत्नि जगदीश बाल्मीकि निवासी बनबिहार कॉलोनी वार्ड नंबर 38 ने बताया कि उसका पति मजदूरी करता हैं। उसे रोज़ मारता हैं एवं गाली गलौच करता हैं। आज सुबह भी सीमा का पति उससे लड़ाई कर रहा था। एवं देशी छुरी से मारने की कोशिश भी कर रहा था। तभी सीमा ने बचकर डायल 100 को सूचना दी। डायल 100 तुरन्त मौके पर पहुँची एवं जगदीश बाल्मीकि पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा लेकिन पुलिस ने जगदीश को दबोच लिया एवं उसके पास से देशी छुरी मिली जिससे वो अपनी ही पत्नी पर हमला करने बाला था। डायल 100 ने जगदीश को थाने छोड़ दिया।
डायल 100 में स्टाफ आरक्षक धर्मेंद्र सिंह पायलट मनीष सोनी मौजूद थे।






Be First to Comment