Press "Enter" to skip to content

सरकारी अस्पताल की हालत बत्तर: दर्द से कराहती महिला कई घंटों तक नही मिला इलाज , निजी अस्पताल ले गए | Shivpuri News

शिवपुरी। जिला अस्पताल में मरीजों की असुनवाई के कई मामले सामने आते रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मंगलवार की रात सामने आया, जब बैराड़ की रहने वाली एक महिला को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। शाम 4 बजे जिला अस्पताल आई महिला पूजा पत्नी रामवरण को भर्ती भी कर दिया गया, लेकिन दर्द से कराहती इस महिला को जब ठीक से इलाज नहीं मिला तो परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। इसके पहले अस्पताल में उसे स्ट्रेचर तक नसीब नहीं हुआ। इसके नतीजे में परिजन उसे गोद में उठाकर बाहर लाए और फिर आटो में लेकर गए। महिला के पति रामवरण ने कहा कि जिला अस्पताल नाम का रह गया है। यहां मरीजों की कोई सुनवाई नहीं होती। डॉक्टर और स्टाफ सीधे मुंह बात नहीं करता। जिला अस्पताल में जो मरीज आते हैं, उन्हें सीधे रैफर कर दिया जाता है। जिला अस्पताल के आरएमओ डॉ. राजकुमार ऋष्ीश्वर ने कहा कि वे मामले की जानकारी लेकर कुछ कह पाएंगे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!