
शिवपुरी। पुलिस ने स्मैक को लेकर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। बादाम सिंह यादव ने बताया कि आशु पुत्र पुरुषोत्तम बाढाई निवासी खुड़ा गुना नाके पर स्मैक का सेवन कर रहा था पुलिस ने जैसे ही दबिश दी तो उसे स्मैक का सेवन करने पकड़ा। इसके बाद टीम बड़ौदी क्षेत्र में पहुंची, जहां विकास पुत्र रामगोपाल तिवारी, निवासी बड़ौदी पानी की टंकी के पास स्मैक का सेवन कर रहा था। उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम हरिजन थाना क्षेत्र में पहुंची, जहां पुलिस ने कल्ला पुत्र सियाराम जाटव हरिजन थाने के पास से स्मैक का सेवन करते हुए पकड़ा और पकड़े गए तीनों आरोपितों को जेल भेज दिया है।






Be First to Comment