Press "Enter" to skip to content

एक हजार से अधिक भाजपा के नए सदस्यों को जोड़ा भाजपा जिला मंत्री कपिल जैन ने | Shivpuri News

शिवपुरी- भारतीय जनता पार्टी के भाजपा सदस्यता अभियान 2019 के तहत शिवपुरी विधायक पूर्व मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया महाराज राजे साहब की प्रेरणा से, जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी के मार्गदर्शन से एवं भाजपा सदस्यता अभियान जिला प्रभारी राजू बाथम के द्वारा यवा भाजपा नेता एवं भाजपा जिला मंत्री कपिल जैन (पत्ते वाले) को शिवपुरी नगर केंद्र क्रमांक 1(वार्ड 1 एवं 39) का सदस्यता अभियान का  विस्तारक बनाया था। यहां चलाए गए सदस्यता अभियान के तहत लक्ष्य से अधिक सदस्यता दिलाकर क्षेत्र में नया कीर्तिमान युवा भाजपा नेता ने रचते हुए सर्वाधिक 772 सदस्यता फॉर्म सदस्यता अभियान जिला प्रभारी राजू बाथम को जमा किये। इसके अलावा 250 अन्य फॉर्म वार्ड के अन्य कार्यकर्तओं द्वारा सीधे जमा किए गए। इस प्रकार दो वार्डों में 1000 से अधिक सदस्यता हुई है। इस सदस्यता को लेकर कपिल जैन ने अपने सहयोगीयों जिन्होंने वार्ड क्रमांक 1 और 39 के सभी समयदानी कार्यकर्ताओं का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया है। कपिल जैन के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान नगर केंद्र क्रमांक 1 का सदस्यता लक्ष्य प्राप्त करने में वरिष्ठ कार्यकर्ता अमरदीप शर्मा, रिंकू महाराज, अबधेश शिवहरे, कुलदीप शर्मा, हरिचरण पाल, लक्षिकान्त शर्मा, मनीष अग्रवाल, हर्षदीप शर्मा, आशीष, महेंद्र यादव, गोविंद शर्मा, योगेश गोस्वामी, पूर्व पार्षद गोपाल यादव, विक्की यादव, विजय जाटव, रमेश जाटव, भरोसा, कैलाश, शांता जाटव एवं विशाल रजक को व करौंदी पोलिंग में मदन कुशवाह, राजकुमार शाक्य, राजा भोज, मेहरवान पाल ने बहुत परिश्रम कर सदस्यता अभियान को सफ ल बनाया।         
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!