Press "Enter" to skip to content

भाजपा का सदस्यता अभियान: गुरुद्वारा चौराहे पर स्टॉल लगा कर दिलाई सदस्यता | Shivpuri News

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर नेत्री,शिवपुरी विधायक और पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के निर्देशन में  चल रहे पार्टी  के सदस्यता अभियान के क्रम में शिवपुरी जनपद में विधायक प्रतिनिधि श्री योगेश शर्मा ने आज गुरुद्वारा चौराहे पर स्टॉल लगा कर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई । जिसमें प्रमुख रूप से उनके साथ पूर्व विधायक,पूर्व  नगर पालिका अध्यक्ष श्री माखनलाल राठौर भाजपा नेता,भाजपा नेता हरिओम राठौर,पूर्व पार्षद अनिल बघेल, विनीत गुर्जर (रामू), पार्षद चंदू बंसल,भाजपा नेता एवं नगर प्रभारी अमित भार्गव,सुरेंद्र रजक, पार्षद गब्बर परिहार ,अभिषेक शर्मा बट्टे,विधायक प्रतिनिधि रत्नेश जैन ,महेंद्र यादव ,देवेंद्र सिंह रघुवंशी ,अशोक शिवहरे के अलावा बहुत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि भाजपा द्वारा पूरे देश मे सदस्यता अभियान चला कर लोगों को पार्टी से जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में म.प्र. की पूर्व मंत्री एवं स्थानीय विधायक यशोधराराजे सिंधिया के मार्गदर्शन में उनके कार्यकर्ताओं एयर प्रतिनिधियों द्वारा भी संपूर्ण विधान सभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान को गति प्रदान की जा रही है।योगेश शर्मा ने बताया कि अभी तक पुरानी शिवपुरी, झाँसी तिराहा, नीलगर चौराहा एवं गुरुद्वारा चौराहे पर चलाये अभियान के तहत हजारों लोगो को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!