
शिवपुरी। खबर जिले के सतनबाड़ा थाना क्षेत्र से आ रही हैं जहाँ नरवर मोड़ पर ग्वालियर तरफ से आ रही तेज रफ्तारब बोलेरो ने हौंडा शाइन बाइक सवारों को मोड़ पर जबरजस्त टक्कर मार दी जिससे एक ब्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग घायल हैं।
जानकारी के अनुसार आज सुबह 9 बजे शिवपुरी तरफ से नरवर तरफ हौंडा शाइन बाइक पर 3 लोग सवार होकर जा रहे थे एवं ग्वालियर तरफ से बोलेरो शिवपुरी तरफ आ रही थी तभी अचानक मोटरसाइकिल में बोलेरो ने नरवर मोड़ पर टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार में से एक ब्यक्ति की मौके पर मौत हो गईं एवं दो घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया पुलिस ने मर्ग कायम के विवेचना शुरू कर दी हैं। बोलेरो पर कार्यपालन यंत्री लिखा हुआ हैं बोलेरो शासकीय बताई जा रही हैं। बोलेरो का नंबर एमपी 07 सीजी 3481 हैं। मृतक का नाम किशन पुत्र पुन्नाराम जाटव उम्र 50 साल जबकि घायलों में मज्जुर खान उम्र 34 साल, प्रदीप राठौर 48 साल हैं।






Be First to Comment