
शिवपुरी। मनरेगा योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत गिंदोरा में निर्माण कार्य में मूल्यांकन से अधिक राशि आहरण करने का दोषी पाए जाने पर जनपद पंचायत बदरवास की ग्राम पंचायत गिंदोरा के पूर्व सरपंच एवं पूर्व सचिव को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एच.पी.वर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत गिंदोरा के पूर्व सरपंच श्री युधिष्ठर सिंह रघुवंशी एवं पूर्व सचिव श्रीमती रजनी रघुवंशी को गठित जांच दल के जांच प्रतिवेदन के आधार पर मनरेगा योजना अंतर्गत हुए निर्माण कार्य में 3 लाख 33 हजार मूल्यांकन से अधिक राशि आहरण करने का दोषी पाए जाने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। जारी कारण बताओ सूचना पत्र का जवाब प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2019 निर्धारित की गई है। नियत तिथि को अनुपस्थित रहने व जबाव प्रस्तुत नहीं करने की दशा में आपके विरूद्ध एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।






Be First to Comment