Press "Enter" to skip to content

अंतरराष्ट्रीय मंच पर मलीहा लोधी की बेइज्जती, कहा- आप चोर हैं, पाक के प्रतिनिधित्व का कोई हक नहीं !

  • संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की राजदूत हैं मलीहा लोधी
  • संयुक्त राष्ट्र के कार्यक्रम में एक व्यक्ति ने मलीहा को भ्रष्टाचारी बताया
  • वीडियो के मुताबिक- मलीहा ने व्यक्ति को रुकने को कहा, जब  जाने लगीं, तो उनसे चिल्लाकर कहा- आपको शर्म आनी चाहिए

न्यूयॉर्क. भारत सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 हटाए जाने को लेकर पाकिस्तान दुनियाभर में लोगों को जोड़ने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसे मुंह की खानी पड़ रही है। ताजा मामला न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के एक कार्यक्रम का है। इसमें एक व्यक्ति ने यूएन में पाक की राजदूत मलीहा लोधी की बेइज्जती कर दी। व्यक्ति ने मलीहा से कहा, ‘‘आप चोर हैं, आपको पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने का कोई हक नहीं है।’’
‘यहां 15-20 साल से कर क्या रही हैं’
मलीहा संयुक्त राष्ट्र के एक कार्यक्रम में मीडिया को संबोधित कर रही थीं। वीडियो के मुताबिक- एक व्यक्ति ने मलीहा से कुछ पूछा। उन्होंने उसे रुकने के लिए कहा। इस पर व्यक्ति ने बिना इंतजार किए हुए कहा कि आप यहां (यूएन) में 15-20 साल से कर क्या रही हैं? आप हमारी नुमाइंदगी नहीं करतीं।
इस पर मलीहा ने फिर उस व्यक्ति को रुकने को कहा। व्यक्ति ने कहा- मैं कानून के खिलाफ जाकर काम नहीं करूंगा। मैं पाकिस्तानी हूं। मलीहा ने व्यक्ति के किसी भी सवाल का जवाब देने से मना कर दिया। व्यक्ति ने यह भी कहा कि तुम लोगों ने हमारा पैसा चुराया, तुम लोग चोर हो।
‘शर्म आनी चाहिए’
मलीहा जब जाने लगीं तो व्यक्ति उनके पीछे-पीछे आया। कुछ लोगों ने उससे चुप रहने को कहा, लेकिन वह नहीं माना। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब मलीहा सीढ़ियां चढ़ रही थीं तो व्यक्ति ने कहा- तुम्हें शर्म आनी चाहिए। इतने साल तुम सिर्फ पैसे खाती रहीं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!