Press "Enter" to skip to content

एक सितम्बर को मनाया जाएगा लवकुश जन्मोत्सव, बैठक हुई समपन्न | Shivpuri News

अनिल कुशवाह शिवपुरी। रविवार को कुशवाह समाज की बैठक कुशवाह धर्मशाला पर रखी गई। जिसमें लवकुश जन्मोत्सव हेतु चर्चा की गई। एवं कई सारे बिंदुओं को लेकर चर्चा व सहमति दी गई। लवकुश जन्मोत्सव व शोभायात्रा दिनांक 1.9.19 को तय किया गया। कार्यक्रम हेतु एक समिति का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष हेतु अशोक कुशवाह (अध्यापक) पुरानी शिवपुरी, उपाध्यक्ष कल्लू कुशवाह अथाई पुरानी शिवपुरी , सचिव महेश कुशवाह अथाई पुरानी शिवपुरी, कोषाध्यक्ष संजय कुशवाह झींगुरा कॉलोनी एवं सह कोषाध्यक्ष अबधेश कुशवाह को तय किया गया। इसी के साथ ही लवकुश जन्मोत्सव से संबंधित पूरी रूप रेखा तैयार की गई एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में वृक्षारोपण का कार्य किया गया। जिसमें धर्मशाला में वृक्ष लगाए गए व उन्हें पालने का संकल्प लिया गया। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह ,समाज के जिलाध्यक्ष हरिसिंह कुशवाह, अशोक कुशवाह, सरवन लाल कुशवाह , मानसिंह कुशवाह, वैजनाथ कुशवाह (एडवोकेट), सरवन लाल कुशवाह (नोहरी) , ओमप्रकाश कुशवाह , एन. पी. कुशवाह (नोहरी) , जीवन लाल कुशवाह ,अवदेश कुशवाह, कैलाश कुशवाह (मंडी उपाध्यक्ष ) सुरेंद्र कुशवाह, कल्लू कुशवाह , अनिल कुशवाह (नबाब साहब रोड), मुकेश कुशवाह , सोनू कुशवाह, शिशुपाल कुशवाह , राजेन्द्र कुशवाह लश्करी , नरेंद्र कुशवाह पान वाले , डॉ मोहन सिंह कुशवाह , पन्ना लाल कुशवाह , भजन कुशवाह , दीपक कुशवाह , मनोज कुशवाह , मेहरवान कुशवाह , सूरज कुशवाह , चंदन कुशवाह समस्त कुशवाह समाज उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!