
शिवपुरी। जिला शिवपुरी में सतनवाड़ा से शिवपुरी एवं शिवपुरी से सतनवाड़ा के बीच अबैध जीपों के संबंध में एडवोकेट विजय तिवारी ने जिला परिवहन अधिकारी को पत्र जारी किया है जिसमें उन्होंने उल्लेख किया है कि शिवपुरी जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर सतनवाड़ा से भारी पैमाने पर अवैध जीपों से लोक परिवहन किया जा रहा है उल्लेखनीय है कि इन जीपों में से किसी के पास भी लोक परिवहन का कोई परमिट नहीं है समस्त वाहन प्राइवेट पंजीकृत वाहन है आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि प्रत्येक जीप में 20 से 25 व्यक्ति को बिठाकर अवैध परिवहन किया जाता है तथा उस परिवहन में 20 से 25 व्यक्तियों के अतिरिक्त सामान अलग से रखा जाता है उक्त डग्गामार वाहनों से नागरिकों के जीवन पर संकटापन्न बना रहता है उक्त अवैध परिवहन पर सतनवाड़ा थाना एवं कोतवाली के पुलिसकर्मियों की विशेष कृपा बनी हुई है अन्यथा थाने के सामने से प्रत्येक जीप 1 दिन में 4 से 6 चक्कर लगाती है किंतु उक्त अवैध परिवहन ना तो थाना सतनवाड़ा को दिखाई देता है और ना ही थाना कोतवाली को आपके द्वारा उक्त मांगों के संबंध में कार्रवाई की गई है किंतु उक्त अवैध परिवहन पर परिवहन कार्यालय द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया जाना कई संदेह को जन्म देने के लिए पर्याप्त है उल्लेखनीय है कि पूर्व में ऐसी ही दुर्घटना में बालाजी मंदिर के पास लगभग 13 व्यक्तियों की दुर्घटना में मृत्यु हुई थी संभवत सतनबाडा एवं परिवहन कार्यालय ही किसी दुर्घटना के इंतजार में है अनुरोध है कि अवैध रूप से संचालित यात्री जीपों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की आज्ञा प्रदान की जाए
इनका कहना हैं
आपके द्वारा मामला संज्ञान में आया है। मेरा कुछ ही दिन पहले यहाँ ट्रांसफर हुआ हैं। अगर ऐसा कोई पाया जाता है तो उन के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी
राजाराम तिवारी
थाना प्रभारी सतनबाड़ा






Be First to Comment