
शिवपुरी।अशोक नगर में अंकिता कान्वेंट स्कूल के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में गया विगत दिनो पहले अंकिता कान्वेंट स्कूल के द्वारा सभी छात्रों एवं बच्चों और स्थानीय नागरिकों एवं राहगीरों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया जिसमें कानपुर से आएं सर्जन डॉ.आर.के भास्कर, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ संजीव कुमार जाटव, और शिवपुरी से मौजूद हुए मुख्य दन्त रोग विशेषज्ञ डॉ कपिल मौर्य, आदि विशेषज्ञों के द्वारा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करके उनको निशुल्क दवाइयां वितरित भी की गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अशोक नगर विधायक जजपाल सिंह जजजी, एवं थाना प्रभारी नवल सिंह चौधरी, सरपंच धर्मेंद्र सिंह, कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा, प्रमेन्द्र थामडे, कान्वेंट स्कूल के संचालक एवं सरपंच भगवान दास जी के द्वारा यह शिविर आयोजित कराया गया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 300 से अधिक मरीजों का परीक्षण किया गया अशोक नगर विधायक जजपाल सिंह जजजी का कहना है कि स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आपके स्कूल एवं आपके द्वारा लगाया गया बहुत ही सराहनीय कार्य किया आपने आपके द्वारा किए गए यह सराहनीय कार्य से बहुत सारे लोगों और बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण हुआ कान्वेंट स्कूल के संचालक एवं सरपंच भगवान दास जी के द्वारा सभी डाक्टरों को शाल श्रीफल और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन सरपंच धर्मेंद्र सिंह के द्वारा किया और आभार व्यक्त सरपंच भगवान दास जी ने किया






Be First to Comment