
शिवपुरी। अखिल भारतीय पाल महासभा द्वारा 13 अगस्त को लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि श्रृद्धाभाव से मनाई गई। इस दौरान पाल समाज के लोगों ने अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए पुण्य आत्मा के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला ।
इस अवसर पर पाल समाज के जिलाध्यक्ष एडव्होकेट रामस्वरूप बघेल ने कहा कि समाज को देवी अहिल्याबाई को आदर्श मानकर उनके समर्पण एवं ईमानदारी से प्रेरणा लेना चाहिए। देवी अहिल्याबाई को न्यायप्रियता पसंद थी और उनके न्यायवादी सिद्धांतों को आज भी समाज के हर वर्ग में स्वीकारा जाता है। इस अवसर पर समाज के युवा जिलाध्यक्ष नीरज पाल, महामंत्री जगन सिंह बघेल, विधानसभा अध्यक्ष दिनेश बघेल मगरौनी, संगठन मंत्री भगवान सिंह पाल, भगवत सिंह पाल, दीवान सिंह पाल, हाकिम सिंह पाल, बाइसराम पाल, मोहरसिंह पाल आदि ने भी पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अपने विचार प्रकट किए।






Be First to Comment