
कांधे पर अर्थी और हाथों में चरण पादुका लेकर गलियों से गुजरते है वार्डवासी शिवपुरी। शिवपुरी के जनप्रतिनिधि कितने ईमानदार कर्मठ और लगन शील है कि शहर में जगह-जगह सड़कें गड्ढों में तब्दील हो रही है। वहीं कई वार्डों की हालत तो ऐसी है कि वहां से गुजरने वाले लोगों को अर्थी कांधे पर और हाथों में चरण पादुका लेकर गुजारना पड़ रहा है। जब चुनाव नजदीक आते हैं तो यह अपने बैनर और पोस्टरों पर कर्मठ,ईमानदार, लगन शील और मेहनती कह कर लोगों को गुमराह करते हैं। लेकिन जैसे ही जनता इनको चुनती है। और 5 साल तक शहर का विकास की ओर अग्रसर या विनाश की ओर,इसकी किसी को चिंता नही। ऐसा ही कुछ मामला वार्ड क्रमांक 37 नगरपालिका क्षेत्र का है। जहाँ के मुखिया नगर पालिका अध्यक्ष मुन्ना लाल कुशवाह केवल लक्ष्मी कमाने में लगे है। और शहर गर्त की ओर लगातार बढ़ रहा है। वार्ड 37 में आज कुछ अलग ही नजारा देखने को आया जिसमे वार्ड के लोग अपने कंधो पर अर्थी और हाथों में चरण पादुकाएं लिए हुए दिखाई दे रहे है धिक्कार है। ऐसे शिवपुरी के जनप्रतिनिधयों को जो केवल अपनी कुर्सी के लिए शिवपुरी के भोली भाली जनता की नही सोचते।






Be First to Comment