शिवपुरी नरवर। नरवर थाना क्षेत्र के कस्बे में बड़ा जैन मंदिर के समीप रहने वाले एक किराएदार के सूने घर को चोरों ने निशाना बनाया और वहां से 20 हजार रुपए नकदी सहित सोने चांदी के आभूषण चोर चुरा ले गए। पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। बड़ा जैन मंदिर के समीप रघुवर रजक का मकान है, लेकिन वह नरवर में नहीं रहते हैं। उन्होंने मकान को पप्पी परिहार को किराए पर दे रखा है। पप्पी के रिश्तेदारी में गमी हो गई थी जिसके चलते करैरा रिश्तेदारी में चली गई थी। मकान पर ताला लगा था, तभी गुरुवार-शुक्रवार की रात चोरों ने मकान का ताला तोडकर वहां पर रखे 20 हजार रुपए नकदी सहित तीन सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमकी व 1 जोड़ी टॉप्स चोरों ने चुरा लिए। चोरों ने यहां उसकी बेटी की रखी हुई पायलें भी चुरा ली। पप्पी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी हैं। पप्पी जब शुक्रवार को घर लौटी और घर के ताले टूटे देखे तो इसकी सूचना नरवर थाने को दी। इसके बाद नरवर थाना प्रभारी राजवीर कटारे व एफएसएल प्रभारी डॉ. एचएस बरहादिया व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट अजय चौधरी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के यहाँ नगदी सहित आभूषण चोरी | Narwar News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- चेक बाउंस मामले में 6 माह की सजा, आरोपी पर ₹78,183 प्रतिकर / Shivpuri News
- मंडी गेट पर ट्रैक्टर-स्कूटी की टक्कर, युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया चक्का जाम / Shivpuri Newsमंडी गेट पर ट्रैक्टर-स्कूटी की टक्कर, युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया चक्का जाम / Shivpuri News

- खोड़ चौकी पुलिस की कार्रवाई: देशी पिस्टल व 5 जिंदा राउंड के साथ आरोपी गिरफ्तार, इलेक्ट्रिक स्कूटी जप्त / Shivpuri News
- कलेक्टर की तत्परता से 12 घंटे में राहत, आगजनी पीड़ित 6 परिवारों को ₹3.51 लाख सहायता / Shivpuri News
- इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर बेटी घर छोड़कर चली गई – मां ने लगाई एसपी से गुहार / Shivpuri News




Be First to Comment