Press "Enter" to skip to content

अपना घर आश्रम में लायन्स क्लब साउथ ने फहराया तिरंगा, लायनेस बहिनों ने प्रभुजियों को बांधी राखी | Shivpuri News

शिवपुरी- समाजसेवी संस्था लायन्स क्लब ऑफ शिवपुरी साउथ द्वारा अपना घर आश्रम पहुंचकर प्रभुजियों के साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम के अतिथिद्वयों में बीएसएफ जम्मू में पदस्थ टीआई अनिल गुप्ता, पत्रकार राजू ग्वाल, जोन चेयरपर्सन ला.मुकेश जैन खरई, लायन्स साउथ अध्यक्ष ला.पारस जैन, सचिव पवन जैन नरवर, कोषाध्यक्ष हेमंत नागपाल, लायनेस साउथ अध्यक्षा श्रीमती नीलू जैन, सचिव श्रीमती नीलम बीसानी, कोषाध्यक्ष श्रीमती रूचि सांखला व मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन ला.सौरभ सांखला ने जबकि अंत में आभार प्रदर्शन टे्रजरार हेमंत नागपाल द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर सभी प्रभुजियों के साथ अपना घर आश्रम के पदाधिकारियों ने मिलकर ध्जवारोहण में भाग लिया और स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया इसके साथ ही राष्ट्रगान हुआ। कार्यक्रम में मौजूद लायनेस बहिनों ने 15 अगस्त के दिन रक्षाबंधन का त्यौहार होने के चलते प्रभुजियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया। इस दौरान लायन्स क्लब साउथ की ओर से अपना घर आश्रम के नवीन भवन निर्माण के लिए 5 हजार रूपये, ला.पीडी सिंघल द्वारा 21 हजार रूपये, स्व. इन्दरमल-स्व.श्रीमती कमलादेवी सांखला परिवार की ओर से 5 हजार रूपये की राशि दान की गई। साथ ही 15 अगस्त के अवसर पर  स्व. इन्दरमल-स्व.श्रीमती कमलादेवी सांखला परिवार की ओर से प्रभुजियों को भोजन भी कराया गया। प्रभुजियों के लिए सेवा कार्य करते हुए ला.महिपाल अरोरा की ओर से एक स्टे्रचर भी दान किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक पी.डी.सिंघल-श्रीमती शोभा सिंघल, सतीश मंगल, राजेन्द्र शर्मा सहित लायन्स क्लब साउथ के सौरभ सांखला, नरेन्द्र जैन भोला, संजीव जैन माणिक, बीडी सिंघल, महिपाल अरोरा, प्रवीण गुप्ता, प्रवीण जैन, गिर्राज ओझा, लायनेस श्रीमती कुसुम ओझा व अन्य लोग मौजूद रहे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!