Press "Enter" to skip to content

जम्मू से आने वाली फ्लाइट पहुंची भोपाल, यह रही वजह ! Gwalior News

जम्मू से आने वाली फ्लाइट पहुंची भोपाल, यह रही वजह
ग्वालियर। जम्मू से ग्वालियर आने वाली फ्लाइट को मौसम खराब होने के कारण ग्वालियर एयरपोर्ट पर नहीं लैंड किया जा सका। इसके बाद फ्लाइट को भोपाल डायवर्ट कर दिया गया। एयरपोर्ट अथोर्टी को जब सूचना मिली तो यात्रियों को इसकी जानकारी दे दी गई। करीब पौन घंटे तक फ्लाइट भोपाल एयरपोर्ट पर रही, इसके बाद जब मौसम साफ हो गया तो हवाई जहाज ग्वालियर पहुंचा और शाम 5 बजे हैदराबाद के लिए रवाना हुआ।
जम्मू से आने वाली फ्लाइट दोपहर करीब एक बजे ग्वालियर पहुंचती है, इसके बाद करीब डेढ़ बजे हैदराबाद के लिए रवाना होती है। रविवार को जम्मू से उड़ा हवाई जहाज जब ग्वालियर की सीमा में पहुंचा तो मौसम खराब होने के कारण पायलट विमान को लैंड नहीं कर सका। इसके चलते फ्लाइट को डायवर्ट करके भोपाल एयरपोर्ट पर उतारा गया।

करीब पौन घंटे वहां रूकने के बाद जब मौसम साफ हो गया तो फ्लाइट करीब शाम पौने पांच बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पर पहुंची। इसके चलते दोपहर करीब डेढ़ बजे रवाना होने वाली हैदराबाद की फ्लाइट शाम करीब 5 बजे रवाना हो सकी है।
यात्री हुए परेशानः जब एयरपोर्ट पर फ्लाइट के डायवर्ट होने की सूचना मिली तो यात्री खासे परेशान हो गए। लोग यह जानना चाहते थे कि अब स्पाइस जेट की तरफ से क्या इंतजाम किया जाएगा। इसको लेकर लोग इधर उधर पूछताछ कर ही रहे थे कि करीब आधा घंटे बाद पता चला कि फ्लाइट थोड़ी देरी से ग्वालियर पहुंचेगी, इसलिए यात्रियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

मौसम में खराबी की वजह से जम्मू से आने वाली फ्लाइट भोपाल डायवर्ट हुई थी। हालांकि मौसम साफ होने पर फ्लाइट ग्वालियर आई और शाम 5 बजे हैदराबाद के लिए रवाना हो गई है। खराब मौसम होने पर कभी-कभी इस प्रकार की दिक्कत आ जाती है। वसीम अहमद अंसारी, एयरपोर्ट डायरेक्टर
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!