Press "Enter" to skip to content

दिनारा मेला दंगल: बवीना और मां पीतांबरा अखाड़े के पहलवान भिड़े ! Shivpuri News

Dinara News - mp news dinara mela dangal wrestler and mother wrestler of pitambara arena


दिनारा मेले में कुस्ती का आयोजन। 

दिनारा के सुरई घाट तालाब पर चल रहे गुप्तेश्वर महादेव मेला में रविवार शाम 4.30 बजे के लगभग दंगल प्रतियोगिता शुरू हुई जिसमें पहले दिन बवीना व मां पीतांबरा अखाड़े के पहलवानों में भिड़ंत हुई। जिसके देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। 

मेला आयोजकों की माने तो मेला के दंगल में दिल्ली, हरियाणा, कोशी, चंडीगढ़ के नामी पहलवान भाग लेकर अपने दाव पेच दिखाएंगे। मेला प्रमुख देवेंद्र यादव ने बताया कि दंगल में प्रथम पुरस्कार 31 हजार, द्वितीय 21 हजार, तृतीय 11 हजार रखा गया है। साथ ही मेले में अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!