महिला पहलवानों में ज्योति ने अभिषेक को दी पटकनी
दिनारा। दिनारा कस्बे में चल रहे गुप्तेश्वर महादेव मेले में सोमवार को फाइनल कुश्ती के साथ विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। इसमें रितिक पंचकुइयां अखाड़ा ने शिवा बबीना से भिड़ंत हुई जिसमें रितिक ने अपने प्रतिद्वंदी को पटकनी देकर जीत हासिल की। वहीं अमन झांसी की भिड़ंत भीम मेरठ के अमन से हुई जिसमें अमन विजेता रहे। इसी प्रकार ऋषि बबीना की अंकित मेरठ से कुश्ती हुई जिसमें ऋषि विजेता बने, नितेश डंगरवाह की अजय ग्वालियर से कुश्ती हुई जिसमें नितेश विजेता घोषित किए गए। अमन हरियाणा छोटू रानी घाटी में छोटू विजेता बने, महिला कुश्ती में आदिति हरियाणा की सुमित बबीना से भिड़ंत हुई जिसमें सुमित अव्वल रहे, जबकि ज्योति हरियाणा की अभिषेक से कुश्ती हुई जिसमें ज्योति विजेता रही। इस मौके पर एसडीएम अरबिंद वाजपेयी, सुरवाया थाना प्रभारी राघवेंद्र यादव, सरपंच भानू प्रताप यादव, जय जय वकील, अनिल यादव, सरपंच प्रतिनिधि देवेंद्र यादव, दयासागर सावला, थनरा चौकी प्रभारी विनोद गौतम, हरिशंकर पाल पूर्व सरपंच मौजूद थे।

Be First to Comment