Press "Enter" to skip to content

शराब की दुकान के विरोध में हाथ में बैनर-पोस्टर लेकर उतरीं महिलाएं | Shivpuri News

रिहायशी क्षेत्र में शराब की दुकान खुलने से परेशान हैं महिलाएं
ठेकेदार ने खोली सर्किट हाउस रोड के आगे एबी रोड बायपास पर शराब की दुकान
शिवपुरी। शिवपुरी के सर्किट हाउस के आगे एबी रोड बाईपास पर अंग्रेजी शराब की दुकान खुलने से लोग परेशान हैं। गुरुवार को क्षेत्र की महिलाओं ने हाथ में बैनर पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सर्किट हाउस रोड के आगे रामबाग कॉलोनी क्षेत्र के आसपास की महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि क्षेत्र में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने से माहौल खराब होगा। महिलाओं ने कहा कि उनके बच्चे इसी रोड से प्रतिदिन स्कूल जाते हैं। पास में स्थित मंदिर में महिलाएं जाती हैं। अब यहां पर शराब की दुकान खुलने से माहौल खराब होगा। महिलाओं ने कहा कि बाईपास रोड मैन चलती हुई रोड है और यहां पर आए दिन लोग शराब पीकर फसाद करेंगे और सड़क दुर्घटनाएं होंगी। इसलिए इस शराब की दुकान को यहां से जल्द से जल्द हटाया जाए। आक्रोशित महिलाओं ने यहां पर एबी रोड बायपास पर चक्काजाम कर दिया और नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कोतवाली टीआई, तहसीलदार और आबकारी विभाग के सहायक आबकारी अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया कि वह जाम न लगाए। मौके पर पहुंचे शिवपुरी तहसीलदार ने बताया कि जो गाइड लाइन होगी उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। यदि गाइड लाइन में यह दुकान गलत होगी तो हटेगी।
आक्रोश जताने वाली महिलाओं ने बताया कि इस शराब की दुकान को कुछ दिन पहले ही अस्पताल चौराहे से हटाकर शराब ठेकेदार ने यहां शिफ्ट किया है। बताया जाता है कि अस्पताल चौराहे पर सरस्वती शिशु मंदिर के पास यह अंग्रेजी शराब की दुकान संचालित थी और वहां पर नियम विरुद्ध तरीके से नगरपालिका की दुकानों में यह शराब दुकान चल रही थी। विरोध के बाद वहां से इसे आनन-फानन में सर्किट हाउस के आगे बाईपास रोड पर खोल दिया गया है इसी का लोग विरोध कर रहे हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!