
शिवपुरी। शासन के निर्देशानुसार जनसामान्य की समस्याओं के निराकरण हेतु प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने आज जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में पहुंचकर 290 आवेदकों की समस्याओं को पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।
जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एच.पी.वर्मा, अपर कलेक्टर श्री आर.एस.बालोदिया, शिवपुरी डिप्टी कलेक्टर श्री के.आर.चैकीकर एवं डिप्टी कलेक्टर श्री मनोज गरवाल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने उपस्थित होकर आवेदकों की समस्याओं को सुना और उनके आवेदन पत्रों पर आवश्यक कार्यवाही की गई।






Be First to Comment