Press "Enter" to skip to content

खनियाधाना कांड: शोभाराम लोधी की मृत्यु की मजिस्ट्रियल जांच एसडीएम श्री वाजपेयी करेंगे | Shivpuri News

शिवपुरी। जिला मजिस्ट्रेट शिवपुरी श्रीमती अनुग्रहा पी ने थाना खनियाधांना के शोभाराम पुत्र रामप्रसाद लोधी की मृत्यु होने पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं आमजन के अनुरोध पर मजिस्ट्रियल जांच के लिए दण्डप्रक्रिया संहिता की धारा 176 के तहत अनुविभागीय दण्डाधिकारी करैरा श्री अरविंद वाजपेयी को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।
जिला मजिस्ट्रेट ने इस संबंध में जारी आदेश में उल्लेख किया है कि जांच अधिकारी घटना की जांच विभिन्न बिन्दुओं पर करेंगे। जिसमें ‘‘किन परिस्थितियों में घटना घटित हुई’’ एवं ‘‘उसमें दोषी कौन है।’’ ‘‘क्या चिकित्सक की लापरवाही से घटना घटित हुई विस्तृत रिपोर्ट’’ और अन्य कोई बिन्दु जो जांच के रूप में सामने आएगा, शामिल है।
गौरतलब है कि 22 अगस्त को थाना खनियांधाना में शोभाराम लोधी प्रथम सूचना रिपार्ट लेख कराने के दौरान तबीयत बिगड़ने से इलाज हेतु अस्पताल ले जाने पर डाॅक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया था। इस संबंध में मृतक के भाई केरन सिंह एवं अन्य परिजनों द्वारा ज्ञापन सौपकर जांच की मांग की गई थी। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!