Press "Enter" to skip to content

मेडीकल के छात्र सफेद कोट को ध्यान में रखकर मरीज की सेवा करें: श्री शर्मा | Shivpuri News

व्हाइट कोट सेरेमनी में मेडीकल काॅलेज के छात्रों ने धारण किया सफेद कोट
शिवपुरी।  ग्वालियर संभागायुक्त श्री बी.एम.शर्मा ने कहा कि कड़ी मेहनत एवं लगन के उपरांत छात्र-छात्राओं ने चिकित्सा महाविद्यालय शिवपुरी में एमबीबीएस के पाठ्यक्रम में जो दाखिला लिया है, वह सही अर्थों में तब सफल होगा, जब एक चिकित्सक के रूप में रोगी की पीड़ा को कम कर सके। उन्होंने इस मौके पर एमबीबीएस पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। 
संभागायुक्त श्री बी.एम.शर्मा ने उक्त आशय के विचार आज शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय शिवपुरी में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के व्हाइट ड्रेस कोट सेरेमनी में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय शिवपुरी की डीन डाॅ.ईला गुजरिया सहित चिकित्सा महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के प्राध्यापकगण एवं वर्ष 2019-20 में प्रवेश लेने वाले एमबीबीएस के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
संभागायुक्त श्री शर्मा ने व्हाइट ड्रेस कोट सेरेमनी को संबोधित करते हुए कहा कि समाज मंे चिकित्सक का एक विशेष स्थान है। उन्होंने चिकित्सा महाविद्यालय में प्रवेश प्राप्त चिकित्सा के छात्रों से आग्रह करते हुए कहा कि आज इसे आपने सफेद कोट जो धारण किया है। वह शांति, पवित्र एवं धैर्य का प्रतीक है। चिकित्सक का पेशा एक ऐसा है, जिसमें चिकित्सक को धैर्य रखकर मरीज की बात को गंभीरता से सुनते हुए उसका उपचार करना है।
उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि जब वे इस महाविद्यालय से एक सफल एवं योग्य चिकित्सक के रूप में बाहर निकलकर मानव की सेवा करेंगे। तब वे मरीज के प्रति दया, करूणा एवं धैर्य का भाव रखकर उपचार करें। उन्होंने कहा कि चिकित्सक के सामने कई बार विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न हो जाती है। ऐसी स्थिति में अपना धैर्य न खोए।
कार्यक्रम के शुरू में चिकित्सा महाविद्यालय की डीन डाॅ.ईला गुजरिया ने कहा कि महाविद्यालय की स्थापना में संभागायुक्त श्री शर्मा का भी बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि 31 अगस्त को श्री शर्मा सेवानिवृत्त होने जा रह है। इसके बाद भी चिकित्सा महाविद्यालय को उनका मार्गदर्शन एवं सहयोग हमेशा मिलता रहेगा।
उल्लेखनीय है कि शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय शिवपुरी में एमबीबीएस के पाठ्यक्रम में प्रथम वर्ष में 100 छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया गया है। शुरू में उक्त छात्र-छात्राओं को एक माह का फाउंडेशन कोर्स पश्चात एनाटोमी, बायो केमस्ट्री एवं फिजियोलाजी की कक्षाएं लगाई जाएगी। इस मौके पर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय द्वारा संभागायुक्त श्री शर्मा एवं कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी को स्मृति चिन्ह भी भेंट किए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!