Press "Enter" to skip to content

कृष्णा दूध डेयरी से जाँच के दौरान पनीर एवं दही के नमूने लिए , 25 लीटर दूध कराया नष्ट | Shivpuri News

दूध डेयरी की आकस्मिक जांच के दौरान पनीर एवं दही के लिए नमूने
जांच दल ने 25 लीटर दूध कराया नष्ट
शिवपुरी। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी के निर्देशो के अनुरूप जिले में दूध एवं दूध से बने पदार्थों के आकस्मिक जांच एवं नमूने लेने हेतु संचालित अभियान के तहत आज अनुविभागीय दण्डाधिकारी शिवपुरी श्री अतेन्द्र गुर्जर के नेतृत्व में अधिकारियों के जांच दल ने कृष्णा डेयरी कमलागंज की डेयरी की जांच कर पनीर एवं दही के नमूने संकलित कराए। जबकि 25 लीटर दूध दूषित पाए जाने पर उसे नष्ट कराने की कार्यवाही की। जांच दल में तहसीलदार श्री भूपेन्द्र सिंह कुशवाह, नायब तहसीलदार गोरीशंकर बैरवा सहित संबंधित अधिकारीगण साथ थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!