Press "Enter" to skip to content

सहायता राशि: सर्पदंश के तीन प्रकरण में 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

शिवपुरी। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोलारस द्वारा सर्पदंश के तीन प्रकरण में मृतक के परिजन को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
तहसील बदरवास ग्राम कुटवारा निवासी सनालती पत्नि हरिओम लोधी की मृत्यु सर्पदंश से होने के कारण मृतक के वारिसान पति हरिओम, पुत्री कु.स्वार्थी, कु.अंजली को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि, तहसील बदरवास ग्राम अटलपुर निवासी रानी जाटव की मृत्यु सर्पदंश से होने के कारण मृतक के वारिसान माँ अतरसिंह पत्नि मुकेश जाटव को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि तथा तहसील बदरवास ग्राम इंदार निवासी कान्हा ढीमर की मृत्यु सर्पदंश से होने के कारण मृतक के वारिसान पिता मुकेश पुत्र राधेलाल ढीमर को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!