Press "Enter" to skip to content

जिले में 625.32 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज | Shivpuri News

शिवपुरी। जिले में 01 जून 2019 से अभीतक 625.32 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जबकि गत वर्ष 31 अगस्त तक 726.71 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले मे 31 अगस्त 2019 को 04.55 मि.मी. तथा 31 अगस्त 2018 को 24.77 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक श्री राकेश कुमार ढोडी ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 1047.3 मि.मी. वर्षा रिकाॅर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि आज शिवपुरी में 08 मि.मी., कोलारस में 08 मि.मी., करैरा में 01 मि.मी., नरवर में 16 मि.मी., खनियांधाना में 03 मि.मी., बदरवास में 05 मि.मी. तथा तहसील पिछोर, पोहरी एवं बैराड़ में निरंक वर्षा दर्ज कर की गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!