Press "Enter" to skip to content

बैराड़ एवं बामोरकलां पुलिस ने अबैध शराब सहित दो आरोपियों को दबोचा | Shivpuri News

शिवपुरी पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ 2 आरोपियों को दबोचा
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन में दिनांक 02.09.19 को थाना बैराड़ एवं दिनांक 03.09.19 को थाना बामोरकला द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 1-1 आरोपी को गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी बैराड़ उनि. विजयपाल सिंह जाट को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि गायत्री काॅलोनी बैराड़ में अवैध रूप से कच्ची शराब बेची जा रहा है सूचना पर से थाना प्रभारी बैराड द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी पोहरी श्री राकेश व्यास के मार्गदर्शन में पुलिस टीम उनि. धर्मेन्द्र शिवहरे, सउनि जहान सिंह, प्रआर. राजेन्द्र यादव, आर. अरूण एवं सुमित को मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना किया, पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी धर्मेन्द्र पुत्र चन्दन बेड़िया के घर से प्लास्टिक की दो कट्टियों में 30-30 लीटर हाथ भट्टी की कुल 60 लीटर कच्ची अवैध शराब कीमत 6000 रू की विधिवत जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 47-ए के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

इसी क्रम में आज दिनांक 03.09.19 को थाना प्रभारी बामोरकला को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपनी मोटर सायकिल से अवैध शराब का परिवहन कर रहा है सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम सउनि. कल्याण सिंह कुशवाह, आर. राधेश्याम जादौन ,धर्मेंद्र राजपूत, विकास दुबे एवं आर. चालक मोहित शर्मा को सेकरा तिराहे पर चेकिंग लगाई गई, चेकिंग के दौरान सेकरा तिराहे पर महेश कंजर पुत्र पर्वत सिंह कंजर 25 वर्ष निवासी गौमुख तिराहा गूढर का एक मोटर सायकिल नंबर यूपी 93 ए 2955  पर रस्सी से दो कैन बांधे आते दिखा जिसे रोककर चैक किया तो दोनों कैनो में देशी हांथ भट्टी की बनी देशी शराब 60 लीटर कीमती 9000 रुपये की अवैध रूप से परिवहन करते पकड़ा गया आरोपी से मोटर सायकिल व 60 लीटर कच्ची शराब जप्त कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध कायम किया गया ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!