Press "Enter" to skip to content

साबधान: शराब पीकर गाड़ी चलाई तो अब खैर नहीं, 15 मशीनें आई | Shivpuri News

 

अल्कोहल ब्रेथ ऐनालाइजर मशीन टेस्ट में दो लोग
शिवपुरी। शहर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों की अब खैर नहीं। पुलिस महकमे के पास 15 अल्कोहल ब्रेथ ऐनालाइजर आ गई हैं। मंगलवार को जैसे ही यह मशीन यातायात अधिकारी रणवीर यादव को मिली। कमलागंज में चेकिंग अभियान छेड दिया। पहली चेकिंग में ही शराब पीकर वाहन चलाते हुए दो लोग पकड़ लिए गए। विनोद जाटव पुत्र मुरारी जाटव निवासी छावनी कमलागंज और रवि पुत्र मुरारीलाल राठौर निवासी मनियर वायपास को कमलागंज में शराब पीकर वाहन चलाते पकड़ लिया गया। जैसे ही इन दोनों को मशीन लगाकर टेस्ट किया गया, अल्कोहल की मात्रा अधिक पाई गई। मशीन से दोनों के नाम पते के साथ फोटो भी निकले और अब दोनों को ही धारा 185 के तहत कोर्ट भेजा जाएगा। जहां जुर्माना या सजा हो सकती है।

कागजी कार्रवाई खत्म, मेडिकल की भी जरूरत नहीं

यातायात पुलिस को शराब पीकर वाहन चलाने वाले तो पहले भी मिलते थे, लेकिन कागजी कार्रवाई और मेडिकल के चलते कई बार देखकर भी अनदेखा करना पड़ता था या फिर कम कार्रवाई हो पाती थी अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि नई तकनीक की यह मशीन कागजी और मेडिकल जैसी औपचारिकता को पूरा करती है। इसी मशीन से निकले दस्तावेज न्यायालय में भी मान्य किए जाते हैं। एसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि जल्द ही शहर के तीनों थानों के अलावा जिले के अन्य थानों को भी यह मशीनें दी जाएंगी जिससे शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई हो।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!