Press "Enter" to skip to content

बोलता फ़ोटो वार्ड नंबर 11 में गंदगी का अंबार , ऐसा लगता हैं पूरे वार्ड की गंदगी यही फेंकी जा रही | Shivpuri News

शिवपुरी। खबर जिले के वार्ड नंबर 11 से आ रही हैं। जहाँ गंदगी का अंबार बना हुआ हैं। फ़ोटो में साफ साफ दिखाई देता हैं कि गंदगी किस कदर वार्ड नंबर 11 में पसरी हुई हैं। स्वच्छ भारत अभियान की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। एक तरफ केंद्र सरकार सफाई के प्रति लोगों को जागरूक कर रही हैं। और दूसरी तरफ शिवपुरी जिले के वार्ड नंबर 11 में सफाई की इस कदर धंज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं कि लोगों को निकलना तो दूर की बात हैं। आसपास के लोग गंदगी के मारे रह भी नही पा रहे हैं। गंदगी के कारण सडकों पर से आने जाने बाले लोगों को काफी परेशानी जैसे बदबू का सामना करना पड़ रहा हैं। लेकिन किसी के कानों पर जूं तक नही रेंगती। नवाब साहब रोड के एक तरफ वार्ड नंबर 10 हैं और एक तरफ 11 हैं। यह दृश्य नवाब साहब रोड वार्ड नंबर 11 के अंतर्गत अनुसूचित जाति जनजाति थाने के पास सड़क के किनारे का हैं। जिससे सड़क के पास के दोनों तरफ के लोगो को यह परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। जिसके पार्षद बर्तमान में अनिल बघेल हैं। और शुरू से ही यहाँ जैसा कि आप फ़ोटो में देख सकते हैं। इस तरह की गंदगी बिस्तृत हैं। लेकिन किसी की तरफ से कोई भी कार्य इस गंदगी के लिए नही किया गया हैं। कचरा जब ज्यादा मात्रा में यहाँ एकत्रित हो जाता हैं। तब नगरपालिका द्वारा कचरा गाड़ी द्वारा कचरा भरकर कम कर दिया जाता हैं। जिसके बाद फिर स्थिति जस की तस बन जाती हैं। पास में ही अस्थायी लोगों का रहना हैं। जिनको भी इस गंदगी का सामना करना पड़ता हैं। इस बारे में जब जानने के लिए पार्षद अनिल बघेल को फास्टसमाचार टीम द्वारा कई बार फ़ोन किया गया लेकिन नंबर ब्यस्त आया जिसपर पार्षद की कोई प्रतिक्रिया नही पाई गई।
पास में ही थाना होने के बाद भी नगरपालिका का कोई ध्यान नही हैं। पुलिस निवास से निकलने बाला पानी भी यहाँ ठहर जाता हैं। जिसके कारण गंदगी जैसे कि तैसी बनी रहती हैं। पानी की निकासी न होने के कारण पानी का भराब यहाँ बन जाता हैं। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!