Press "Enter" to skip to content

शिक्षक दिवस पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा करेंगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान | Shivpuri News

शिवपुरी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा शिवपुरी द्वारा सेवानिवृत्त कायस्थ शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का सम्मान समारोह दिनांक 5 सितंबर 2019 गुरुवार शाम 5:00 बजे फतेहपुर रोड सिया मैरिज गार्डन पर आयोजित किया जाएगा। जैसा कि सर्वविदित है कि डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का “जन्म दिवस “संपूर्ण भारत में” शिक्षक दिवस” के रूप में मनाया जाता है ।उसी उपलक्ष में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा शिवपुरी ने समाज के शिक्षा के क्षेत्र में  लगातार श्रेष्ठ कार्य कर रहे शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया है। कार्यक्रम में एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मां 20 भुजी  दरबार के महंत श्री श्री डॉ दिनेश श्रीवास्तव जी उपस्थित रहेंगे  सभी शिक्षकों का शाल ,श्रीफल और  स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया जाएगा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार श्रीवास्तव एवं युवा जिलाध्यक्ष शिक्षक उमेश श्रीवास्तव ने एक प्रेस नोट में बताया है कि शिक्षा के क्षेत्र में कुछ ऐसे व्यक्ति हैं जो लगातार कई वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देते रहे हैं  ऐसे महानुभावों के सम्मान में यह कार्यक्रम रखा गया है जिसमें अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के सभी पदाधिकारी एवं समाज के लोग उपस्थित होंगे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के युवा जिलाध्यक्ष शिक्षक उमेश श्रीवास्तव ने समाज  के सभी युवाओं, महिलाओं और बुद्धिजीवियों सभी को कार्यक्रम में उपस्थित होने का विनम्र आग्रह किया है
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!