Press "Enter" to skip to content

आवारा मजनू रहें साबधान: निर्भया की कमान संभाल रही गायत्री इटोरिया के साथ प्रियंका घोष | Shivpuri News

शिवपुरी। खबर जिले की निर्भया पुलिस की हैं। जहाँ एसपी राजेश सिंह चंदेल ने निर्भया की कमान की जिम्मेदारी सूबेदार गायत्री इटोरिया को सोंपी हैं। जो कि अभी लाइन में पदस्थ थी। जिनको अब निर्भया की जिम्मेदारी सोंपी गई हैं। गायत्री इटोरिया के साथ एसआई प्रियंका घोष को भी निर्भया में शामिल किया गया हैं। शहर में आये दिन हो रहे लड़कियों के साथ क्राइम को देखते हुए निर्भया की जिम्मेदारी संभाल रही सूबेदार गायत्री इटोरिया ने शहर की लड़कियों को संदेश दिया हैं कि अब शहर में लड़कियां बिल्कुल सुरक्षित महसूस करेंगी बिल्कुल अकेलापन नही होगा मैं हमेशा उनके साथ खड़ी हूँ किसी भी टाइम अगर लड़कियां असुरक्षित महसूस करें या उन्हें लगे कि वो किसी मुशीबत में हैं तो सीधे मुझसे संपर्क कर सकती हैं। सूबेदार गायत्री इटोरिया ने अपना नंबर भी सभी के लिए साझा किया हैं। जो किसी भी परेशानी में उनको याद कर सकती हैं। 7049124002 निर्भया पुलिस

सूबेदार गायत्री इटोरिया पहले लाइन में पदस्थ थी जिसके बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभारी भी रही। उसके बाद फिर लाइन में सूबेदार रही लेकिन अब गायत्री इटोरिया को निर्भया पुलिस की कमान दी गईं हैं।

सूबेदार गायत्री इटोरिया ने बताया कि शहर में कोचिंग संचालको की एक मीटिंग ली जाएगी जिसमें उन्हें बताया जाएगा कि कोई भी कोचिंग के बाहर बिना किसी मतलब के खड़ा नही रहेगा एवं सड़कों पर जमाबाड़ा नही लगेगा। जो स्टूडेंट्स हैं वही वहाँ मिले अन्यथा अब आवारा लोगों पर कार्यवाही होगी। एवं कोचिंग एवं कॉलेजों में सेमिनार लगाएं जाएंगे जिसमे सतर्कता एवं मोटिवेशनल के लिए सतर्क किआ जाएगा। लड़कियों को बताया जाएगा कि किसी भी परेशानी में हो तुरन्त मुझे बताएं चाहे रात का समय हो या दिन का बिल्कुल भी संकोच न करें। तुरन्त मुझे आपकी समस्या से अबगत कराएं।

बाहर से जितनी सख्त हैं सूबेदार गायत्री इटोरिया अंदर से उतनी ही दयाबान ओर सोशल बर्कर हैं। उनका दूसरा रूप भी हैं। जो की सूबेदार गायत्री इटोरिया ने फास्टसमाचार के ब्यूरोचीफ सुनील रजक से बात करते हुए बताया। पुलिस की ड्यूटी के साथ  साथ गायत्री इटोरिया जरूरतबंदों की मदद करती हैं। आर्थिक स्थिति में भी ,एवं सोशल वर्कर भी हैं। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!