Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी से होकर अयोध्या के लिए निकली श्री रघुवंश अस्तित्व एवं रामायण यात्रा | Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी से होकर अयोध्या के लिए आज निकली  श्री रघुवंश अस्तित्व एवं रामायण यात्रा, यह यात्रा भोपाल से प्रारंभ होकर विदिशा, अशोकनगर, गुना,  होते हुए रात्रि विश्राम शिवपुरी में किया।  आज प्रातः शिवपुरी से प्रारंभ होकर रात्रि के समय अयोध्या पहुंचेगी।
इस यात्रा का शिवपुरी में जगह जगह समाज के लोगो के द्वारा स्वागत किया गया। अयोध्या में रात्रि विश्राम के उपरांत श्री राम के सभी वंशज कल सुबह कलेक्टर महोदय को राम जी के अस्तित्व के संदर्भ में दस्तावेजों के साथ ज्ञापन देंगे एवं राम जी के दर्शन के उपरांत यात्रा में चल रही रामायण को श्री राम जी के चरणों में सप्रेम भेंट करेंगे।
रघुवंश शिरोमणि श्री 1008 कनक बिहारी जी के मार्गदर्शन में श्री राम के सभी वंशजों के द्वारा इस यात्रा में तन मन और धन से अपना सहयोग प्रदान किया।
यात्रा के साथ राम जी का रथ, आगे आगे चल रहा है और पीछे पीछे वाकी वाहनों की रैली चलती हुई नजर आ रही है। इस यात्रा में  सेंकड़ों की संख्या में वाहनो का जुलूस देखने को मिला।
रघुवंश शिरोमणि श्री श्री श्री 1008 श्री कनक बिहारी महाराज जिन्होंने मई में नई सराय जिला अशोकनगर में विशाल 1212 कुंडीय ब्रह्मयज्ञ कराया था के नेतृत्व में और अखण्ड रघुवंशी समाज कल्याण महापरिषद के बैनर तले भोपाल से कल सुबह रघुवंशी समाज के 3-4 हजार लोग 4-500 फोर व्हीलर और 10 बसों से निकले जिनका रात्रि विश्राम शिबपुरी था। सब अयोध्य्या जा रहे है। भगवान श्रीराम के बंशज़ हो तो बताने का सुप्रीम कोर्ट ने कहा था इसलिए झांसी, कानपुर, लखनऊ होकर आज रात 8 बजे तक अयोध्य्या पहुंचेंगे। और कल जिला कलेक्टर को ज्ञापन देंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!