
शिवपुरी। खबर शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र से आ रही हैं। जहाँ शहर के प्रमुख साइंस कॉलेज तिराहे पर एक दुकान संचालक रवि गर्ग द्वारा शासकीय भूमि पर अबैध कब्जा कर लिया हैं। जब प्रार्थी अरूण शर्मा निवासी – एल.आई.जी A/3 साइंस कॉलेज तिराहे के पास ने जनसुनवाई में शिकायत की जब कोई कार्यवाही प्रशासन द्वारा नहीं की गई तब जनसुनवाई में दिनांक 23.07.2019 को जनसुनवाई क्रमांक – 3705 एवं द्वितीय आवेदन दिनांक – 06.08.2019 शिकायत क्रमांक -4708 एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत क्रमांक – 8928171 पर शिकायत की तो दुकानदार के रिश्तेदार पार्षद पुत्र एवं कांग्रेस नेता विवेक अग्रवाल एवं एक अन्य साथी के साथ शिकायतकर्ता के घर जाकर उसे शिकायत वापस लेने के लिए धमकाया व शिकायत वापस नहीं ली तो भविष्य के लिए अच्छा नहीं होगा कहकर चले गए जब शिकायतकर्ता जिलाधीश व पुलिस अधीक्षक के पास एवं जनसुनवाई एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर 4 बार शिकायत बाद भी प्रशासन द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया।






Be First to Comment